← DevReels

Refund & Cancellation Policy

आखिरी बदलाव: 3 सितंबर 2026

छोटी बात: Premium एक डिजिटल सुविधा है जो पैसा देते ही चालू हो जाती है, इसलिए आम तौर पर पैसा वापस नहीं होता। पर अगर पैसा कट गया और Premium चालू नहीं हुआ, या दो बार कट गया — तो पूरा पैसा वापस मिलेगा।

1. ऑटो-पे कैसे बंद करें

हफ़्ते और महीने वाले प्लान अपने आप renew होते हैं। बंद करना आसान है:

बंद करने पर अगली बार पैसा नहीं कटेगा, और जितने दिन का पैसा आप दे चुके हैं उतने दिन Premium चलता रहेगा। बीच में बंद करने पर बचे हुए दिनों का पैसा वापस नहीं होता।

आप अपने UPI ऐप (GPay, PhonePe, Paytm) की Autopay / Mandates वाली सूची से भी mandate बंद कर सकते हैं।

2. पैसा वापस कब मिलता है

हालतक्या मिलेगा
पैसा कट गया पर Premium चालू नहीं हुआपूरा पैसा वापस
एक ही चीज़ के लिए दो बार पैसा कट गयादूसरा पूरा वापस
ऑटो-पे बंद करने के बाद भी पैसा कट गयापूरा पैसा वापस
ऐप 72 घंटे से ज़्यादा बंद रहाउतने दिन Premium बढ़ा देंगे

3. पैसा वापस कब नहीं मिलता

4. कैसे माँगें

support@devreels.in पर लिखिए, और इतना ज़रूर बताइए:

माँग पैसा कटने के 7 दिन के अंदर भेजिए।

5. कितने दिन लगते हैं

बैंक तक पहुँचने में कभी-कभी थोड़ा और समय लग जाता है — वह बैंक के हाथ में है।

6. संपर्क

support@devreels.in